फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Some came with a child in their lap and some with medicine prescriptions.

Jhansi News: कोई गोद में बच्चा लेकर आया तो कोई दवा के पर्चे

Wed, 08 May 2024 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Some came with a child in their lap and some with medicine prescriptions.
- विकास भवन में चुनाव ड्यूटी कटवाने वालों की रही भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर मतदान के लिए 13 दिन शेष हैं। मतदान कार्मिकाें का दूसरे चरण का प्रशिक्षण नौ मई से शुरू हो रहा है। उधर, चुनाव ड्यूटी कटवाने वालों का जमावड़ा सीडीओ कार्यालय पर बढ़ता जा रहा है। कोई बच्चा छोटा होने की बात कह रहा है तो कोई बीमारी का। लोकसभा चुनाव में 6984 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्मिकों को ड्यूटियों का वितरण किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ड्यूटी कटवाने का प्रयास करने वालों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को सीडीओ कार्यालय के बाहर शाम तक महिला व पुरुष कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए खड़े रहे। इनमें से किसी ने अपने छोटे बच्चे के बीमार होने का हवाला दिया तो किसी ने अपनी बीमारी की बात कही। सीडीओ जुनैद अहमद ने बताया कि एक वर्ष तक के बच्चे के माता-पिता की ड्यूटी होने पर अथवा गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को ही चुनाव ड्यूटी से राहत मिलेगी। मेडिकल ग्राउंड पर तभी राहत मिलेगी जब प्रार्थी के लिए मेडिकल बोर्ड की संस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed