फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Some are tied in the bond of seven births, some say accept the marriage.

Jhansi News: कोई बंधा सात जन्म के बंधन में, कोई बोला निकाह कबूल

Tue, 16 Jul 2024 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Some are tied in the bond of seven births, some say accept the marriage.
सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े।  - फोटो : अमर उजाला
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 38 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाईट-सीपरी रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन में सोमवार को धार्मिक सौहार्द की अनुपम छटा बिखरी। एक तरफ वर-वधू के फेरे लेने के दौरान मंत्रोच्चार हो रहे थे तो दूसरी तरफ कबूल है.. कबूल है की आवाज के साथ खजूर बंटने लगे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 38 वर-वधू (29 जोड़ा हिंदू व नौ जोड़ा मुस्लिम) एक-दूसरे का हाथ थाम दांपत्य सूत्र में बंधे। समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने किया। उन्होंने वर-वधुओं को शुभकामना दी। विधायक मऊरानीपुर डॉ. रश्मि आर्य ने कहा कि गरीब के घर जब बेटी जन्म लेती है, तो चिंता होती है विवाह कैसे करेंगे? इस चिंता को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने कहा कि इस योजना में 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार से विवाह सामग्री व छह हजार रुपये में खान-पान की व्यवस्था होती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि दो लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह निःशुल्क कराया जाता है। योजना के लिए वेबसाइट cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन अनिवार्य है। अंत में अतिथियों ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र दिए। संचालन राहुल द्विवेदी ने किया। इस दौरान सीडीओ जुनैद अहमद, उप निदेशक समाज कल्याण विभाग एसएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed