{"_id":"6a988d947e9851457e07100c","slug":"shivani-murder-case-swat-team-returns-empty-handed-from-gwalior-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-868478-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी हत्याकांड : ग्वालियर से खाली हाथ लौट आई स्वाॅट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी हत्याकांड : ग्वालियर से खाली हाथ लौट आई स्वाॅट टीम
Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शिवानी हत्याकांड में आरोपी पति यश ठाकुर को पकड़ने के लिए पुलिस की कवायद फिलहाल बेनतीजा साबित हुई है। यश की तलाश में ग्वालियर गई स्वाॅट टीम को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों को खंगाला लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। हत्या के बाद से पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती आरोपी को पकड़ने की थी लेकिन, यश पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। शातिर यश ने वारदात के तुरंत बाद ही अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया था। इस वजह से पुलिस उसकी लोकेशन भी नहीं तलाश पा रही है। ग्वालियर में उसके संभावित ठिकानों तक पहुंचने के बाद भी पुलिस को वहां उससे जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला। यश के परिवार के लोगों के भी घर पर ताला लगाकर चले जाने से पुलिस के सामने उसकी तलाश और मुश्किल हो गई है वहीं, शिवानी का फोन भी न मिलने से पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। हत्या के बाद से उसका आईफोन गायब है। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि फोन भी यश अपने साथ ही लेकर गया है। पुलिस ने शिवानी के परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी निकलवाई है। एसएसपी विकास कुमार का कहना है कि हत्या के मुख्य आरोपी पति को तलाश किया जा रहा है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही सभी बातें सामने आ सकेंगी। पुलिस मामले में सामने आए अन्य पहलुओं को भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन