{"_id":"6ab9803e0687c4a36103223b","slug":"separated-elderly-man-reunited-with-family-after-20-years-jhansi-news-c-420-1-jd11004-13785-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिछड़े वृद्ध को 20 साल बाद परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिछड़े वृद्ध को 20 साल बाद परिवार से मिलाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। उनाव थाना पुलिस और डबरा स्थित ''अपना घर आश्रम'' ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने लगभग 20 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े एक वृद्ध को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस ने वृद्ध को उसके परिजनों से मिलाया गया। यह भावुक मिलन देख सभी की आंखें नम हो गईं।
थाना उनाव पुलिस को ग्राम इकारा में एक अस्वस्थ वृद्ध के रहने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को सुरक्षित रेस्क्यू किया। उसे बेहतर देखभाल के लिए डबरा के ''अपना घर आश्रम'' में दाखिल कराया गया। आश्रम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने लगातार प्रयास कर वृद्ध की पहचान की। वृद्ध का नाम सतीश पुत्र सुखई पटेल है, जिसकी उम्र 60 वर्ष है। वह टिकरवारा, जिला मंडला का निवासी है और पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार से अलग था।
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल की उपस्थिति में सतीश को परिजनों को सौंपा गया। वर्षों बाद अपने पिता और पति को सामने देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे सभी भावुक हो गए। पुलिस अधीक्षक ने आश्रम में रह रहे अन्य लोगों से भी मुलाकात की।