फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Senior section engineer suspended for tractor approaching rail track

Jhansi News: ट्रैक्टर के रेल ट्रैक के करीब पहुंचने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित

Sat, 01 Jul 2023 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Senior section engineer suspended for tractor approaching rail track
- डीआरएम ने किया घटनास्थल का मुआयना, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर ट्रैक्टर ट्रॉली के डेंजर जोन में पहुंचने और ट्रैक से गुजर रही ट्रेन से रगड़ खाने के मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक ने घटना स्थल का मुआयना किया।

शुक्रवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बड़ी लापरवाही सामने आई थी। यहां भोपाल एंड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बालू लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां पहुंची थी। इसी दरम्यान ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक के इतने करीब पहुंच गया था कि वहां से गुजर रही विलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से उसका हुड रगड़ खा गया था। जानकारी होने पर आरपीएफ ने आनन-फानन में ट्रैक्टर को सीज कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। शनिवार को चालक शंकरगढ़ निवासी बृजेंद्र राजपूत को जेल भेज दिया गया। वहीं, दोपहर में मंडल रेल प्रबंधक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों से घटना से जुड़ीं जानकारियां हासिल कीं। इसके अलावा प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनुपम सिन्हा को निलंबित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed