फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sellery stop

नदारद मिले 39 कर्मचारियों का वेतन रोका, जवाब तलब

Thu, 31 Mar 2022 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
sellery stop
झांसी। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने बृहस्पतिवार को सीएमओ ऑफिस, क्षय रोग और मलेरिया विभाग का औचक निरीक्षण किया। सबसे ज्यादा 30 कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में नदारद मिले। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ठीक सुबह सवा दस बजे सीएमओ ऑफिस पहुंचीं और तुरंत ही उपस्थिति रजिस्टर देखना शुरू कर दिया। कार्यालय में तैनात 59 में से 30 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सुबह साढ़े दस बजे वो जिला क्षय रोग नियंत्रण इकाई पहुंचीं। यहां पर 14 में से एक कर्मचारी ऑफिस में नहीं मिला। सुबह 10:40 बजे वो जिला मलेरिया विभाग पहुंचीं, जहां पर 29 में से आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सीएमओ को भी निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन कर्मचारियों की समय से उपस्थिति कराएं।
विज्ञापन

एक अधिकारी भी भागते हुए पहुंचे
सीएमओ कार्यालय में इस समय मनमर्जी चरम पर है। कई कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिलते हैं। अधिकारी भी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं। इसका खुलासा एडी के निरीक्षण में हो गया है। सूत्रों ने बताया कि जब एडी कार्यालय पहुंचीं, उसी समय एक अधिकारी भी भागते हुए विभाग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed