फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Self confidence center will be bundelkhand

देश की सुरक्षा में आत्मनिर्भरता का केंद्र होगा बुंदेलखंड, दुश्मनों को करारा जवाब देगी यहां बनने वाली तोप- योगी

Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Self confidence center will be bundelkhand
झांसी के कस्बा चिरगांव के ग्राम मुराटा में 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य के श
झांसी। मंगलवार को जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड देश की सुरक्षा में आत्मनिर्भरता का केंद्र होगा। यहां स्थापित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर में बनने वाली तोप जब सीमा पर दुश्मनों के दांत खट्टे करेगी तो यहां के नौजवानों की भुजाएं भी फड़केंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बड़ा औद्योगिक गलियारा भी तैयार होगा जिससे लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन

झांसी से करीब बीस किलोमीटर दूर (झांसी-कानपुर हाईवे) स्थित चिरगांव के मुराटा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सभी विरोधी दलों को घेरते हुए योगी ने कहा कि बुंदेलखंड पर किसी भी राजनीतिक नेतृत्व ने ध्यान नहीं दिया। अगर ध्यान दिया गया होता तो गरीबी, सूखा और पलायन की मार यह क्षेत्र न झेलता। अब हमारी सरकार लगातार बुंदेलखंड के विकास के लिए काम कर रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो गया है। डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। झांसी, ललितपुर और महोबा को मिलाकर यहां 12 ग्रामीण परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं इन सभी से लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। शहरों की तरफ जो पलायन हो रहा था उसे काफी हद तक रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए भी सरकार योजना ला रही है जल्द ही एलान किया जाएगा। फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा तो किसानों की आर्थिक दशा में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

खनन माफियाओं ने व्यवस्था को बंधक बना रखा था
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले क्या होता था सब जानते हैं। बुंदेलखंड में भी खनन माफिया हावी थे। इन लोगों ने पूरी व्यवस्था को ही बंधक बना रखा था। जो चाहते थे वह करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सरकार माफियाओं से सख्ती के साथ निपट रही है। विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। तमाम ऐसी योजनाओं को हम लोग शुरू कर रहे हैं जो पिछली सरकारों ने बीच में लटका रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed