झांसी। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में लोगों को कारोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें मास्क भी बांटे गए। पिंक हेड क्लब की सदस्याओं ने लोगों को जागरूक कर बताया कि वह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और समय समय पर साबुन व डेटॉल आदि से हाथ धोएं। खांसी जुकाम होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जाएं और अपना इलाज कराएं। कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सतर्क ता बरतें। इस अवसर पर शिवाली अग्रवाल, संध्या सविता, पूजा चंगानी, संध्या जैन, शैलजा अग्रवाल, रचना सक्सेना, रागिनी साहू, दीपा छाबड़ा, प्रतिभा निगम, प्राची गुप्ता, सपना गुप्ता, कुमकुम, मीना राजपूत, पिंकी आदि मौजूद रहीं।