फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sant ravidas ki jayanti per shobhayatra

शोभायात्रा, विमान निकाल कर मनाई संत रविदास की जयंती

Sun, 28 Feb 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
sant ravidas ki jayanti per shobhayatra
सैदपुर में संत रंविदास जयंती पर विमान यात्रा निकालते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/मड़ावरा/सैदपुर/बानपुर। शनिवार को कस्बा मड़ावरा में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें शोभायात्रा निकाली गई। संत रविवाद जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे डीजे चल रहा था। जिसके पीछे संत रविदास की प्रतिमाएं सजाई गईं। शोभायात्रा में मनचंगा, कठौती में गंगा जैसी शिक्षा देकर लोगों को जागरूक किया गया। शोभायात्रा गिरार तिराहा से होकर डांक बंगला, बसस्टैंड, बैरियर चौराहा से पुराना बाजार होते हुये मोती महाराज मंदिर से संत रविदास मंदिर पर पहुंची। यात्रा में जगह-जगह स्वागत किया गया। समापन पर शीलचंद अहिरवार ने लोगों को जागरूक किया। इसके बाद प्रसाद वितरण व भंडारा हुआ। लखनलाल अहिरवार, मकुंदे माते, भक्तु माते, गज्जूराम, बाली अहिरवार, रामदास, मुनींद्र, कल्ले, रामलाल, धनीराम, वृंदावन, देशपत, अच्छेलाल, चंदू बाबा, मनीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सैदपुर में संत रविदास जयंती विमान निकालकर मनाई गई। भक्तों ने रविदास महाराज के समक्ष दीप जलाया। जुलूस में श्रद्धालुओं ने नृत्य-गान किया। श्रद्धालुओं ने तरह-तरह की मनमोहक प्रस्तुति दी। जगभान सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह लोधी, धनीराम सिंह राजपूत, जुझार सिंह, निहाल सिंह, मुलायम सिंह, कैलाश गौतम, कोमल अहिरवार मौजूद रहे। उधर, बानपुर कस्बा में संत की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। धर्मशाला में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार, सहावेद्र प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार जैन, नंदराम यादव, अमर सिंह यादव, दीपक, रहीश राजपूत, तुलसी राम अहिरवार, सौरभ यादव व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed