{"_id":"63b065059b2744066d5501ee","slug":"sansad-house-bahar-pradarsan-jhansi-news-jhs236026768","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अलग राज्य के लिए सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अलग राज्य के लिए सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को बुंदेलखंड क्रांति दल के बैनर तले पृथक राज्य के समर्थकों ने सांसद के सिविल लाइन स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की एवं ढोलक-मजीरे भी बजाए।
मौके पर तकरीबन दो घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान सांसद घर पर नहीं थे, जिससे अलग राज्य के समर्थकों ने उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये सांसद से अलग बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा संसद में उठाने की मांग की गई। क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने जिन लोगों को सांसद व विधायक बनाया है, उन सभी का दायित्व है कि वह सदन में अलग राज्य का मुद्दा पूरी ताकत से उठाएं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बाबू सिंह यादव, निदा खान, दीपक यादव, राज सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो