फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Salute to the spirit of saving lives, respect for Corona warriors

जान बचाने के जज्बातों को सलाम, कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Salute to the spirit of saving lives, respect for Corona warriors
झांसी। किसी की जान बचाने के जज्बातों के साथ प्लाज्मा दान करने वाले कोरोना योद्धाओं का बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने आगे भी सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के हमले के बाद एकाएक गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। मरीजों के परिजन अपनों के इलाज के लिए प्लाज्मा का इंतजाम करने के लिए यहां-वहां भटक रहे थे। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन आगे आया। लोगों को आसानी से प्लाज्मा मिल जाए, इसके लिए मुहिम छेड़ी गई थी, जिसका खासा असर हुआ था। प्लाज्मा दान करने वाले इक्का-दुक्का महादानियों से शुरू हुआ सफर देखते ही देखते सैकड़ों पर पहुंच गया था। दो सौ से अधिक लोगों ने अपना प्लाज्मा दान किया था। केंद्र सरकार द्वारा प्लाज्मा थैरेपी को कोरोना के उपचार से हटाए जाने तक ये मुहिम लगातार जारी रही। ऐसे महादानियों का बृहस्पतिवार को अमर उजाला के ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में सम्मान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसएसपी शिवहरि मीणा ने संजय राष्ट्रवादी, शिवम शर्मा, महेंद्र रसानिया, दानिश अली, प्रद्युम्न, मयूर गर्ग, शैफाली, प्रदीप खरे, संजय गुप्ता, पवन कुमार, रामेश, अंचन जैन, अनुदीप अग्रवाल, गुरुदीप चावला (हैप्पी), हिमांशु जैन, गौरव जैन जैनम, सौरभ जैन सर्वग्य, हर्षित जैन, युवराज सिंह, अमन जैन, अभिजीत शुक्ला, सारांश जैन, अंकित साहू, अमित साहू, विवेक जैन, यश माथुर, जितेश कुमार, संचित मेहता, अंशुल जैन, सुरेंद्र प्रजापति, अंशुल यादव, वरुण जैन, अंकुर जैन, मो. लईक, मो. फजल, विनय प्रताप सिंह, अरविंद वर्मा, अशोक साहू, डा. शिवम आजाद, रोहित कुशवाहा, अंकित श्रीवास, पुनीत अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, कृष्णकांत अग्रवाल, उज्ज्वल गुप्ता व श्रद्धा अग्रवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें है आप पर गर्व: एसएसपी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि हम सभी को वीरांगना की वीर धरा के आप जैसे वीर नागरिकों पर गर्व है। कोरोना काल मेें जहां अपनों के बीच दूरिया बढ़ गईं थीं, तो वहीं आप जैसे कोरोना वारियर दूसरों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आप सभी आगे भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed