फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sahaw baccha chota he, nirvachan kary me bohat hogi muskil

साहब! बच्चा छोटा है, निर्वाचन कार्य में होगी मुश्किल

Wed, 27 Mar 2019 01:18 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 27 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
sahaw baccha chota he, nirvachan kary me bohat hogi muskil
election news, jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
निर्वाचन ड्यूटी से मुक्ति के लिए मंगलवार को कमेटी के समक्ष 80 कर्मचारियों ने आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें महिला कर्मचारियों की संख्या ज्यादा रही। कमेटी आज भी आवेदन लेगी। गहन परीक्षण के बाद कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी से मुक्ति का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। ये जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार के विभिन्न महकमों के सात हजार से अधिक कर्मचारियों को सौंपी जानी है। हालांकि, पहले रेंडमाइजेशन के जरिये दस हजार से अधिक कर्मचारियों का डाटा लॉक किया गया है, जिनके ड्यूटी पत्र संबंधित विभागाध्यक्षों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। ड्यूटी पत्र मिलने के साथ ही कई कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। ऐसे कर्मचारियों की सुनवाई के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक डा. राजकुमार गौतम की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है, जिसमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मो. आसिफ खान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस के कुलश्रेष्ठ व उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी हैं।
विज्ञापन


कमेटी द्वारा मंगलवार को विकास भवन में ड्यूटी से मुक्ति के लिए कर्मचारियों से आवेदन लिए गए। इस दौरान 80 आवेदन आए। इनमें महिला कर्मचारियों की संख्या अधिक रही। ज्यादातर महिला कर्मचारियों ने बताया कि उनके बच्चे छोटे हैं या वे गर्भवती हैं, जिस कारण निर्वाचन ड्यूटी नहीं कर सकती हैं। साथ ही ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारियों ने अपनी व अपने परिवार की सदस्यों की बीमारी का भी हवाला दिया। इसके अलावा अन्य कारण भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक डा. राजकुमार गौतम ने बताया कि कमेटी बुधवार को भी आवेदन लेगी। इनका गहन परीक्षण किया जाएगा। वाजिब कारण सामने आने पर ही कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed