फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safai condition well repaire mahanagar

एक महीने में सुधरेगी महानगर की सफाई व्यवस्था

Tue, 22 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Safai condition well repaire mahanagar
झांसी। महानगर में कूड़ा उठान और निस्तारण को लेकर बदहाल चल रही व्यवस्था एक महीने बाद सुधरती नजर आएगी। इसे लेकर शासन स्तर से वार्ता और अनुमति मिलने के बाद नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए प्रोजेक्ट के तहत अब एक ही कंपनी 60 वार्डों से कूड़ा उठान के साथ निस्तारण की भी व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

महानगर में कूड़ा निस्तारण को लेकर अब तक व्यवस्था बेपटरी चल रही थी। नगर निगम ने पिछले सालों में चार कंपनियों से कूड़ा उठान के लिए अनुबंध किया था। जिनके अनुबंध 31 मार्च 2019 को खत्म हो गए थे। इसके बाद नई टेंडर प्रक्रिया न हो पाने के चलते चारों कंपनियों से अब तक काम कराया जा रहा था। इसे लेकर नगर निगम की सदन और कार्यकारिणी की बैठक में सवाल उठे थे। नगर आयुक्त अवनीश राय ने कार्यभार संभालने के बाद से ही नई टेंडर प्रक्रिया कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराना शुरू कर दिया था। जिसे लेकर शासन स्तर से भी वार्ता की गई। प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने भी प्रस्ताव और डीपीआर का अवलोकन कर कुछ सुधार करने के निर्देश दिए। अब नए निर्देशों के बाद नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनियां प्रतिभाग कर सकेंगीं। साथ ही पहले प्रस्ताव में वाहनों और मशीनों के लिए व्यवस्था बनाने का काम संबंधित कंपनी को करने का नियम शामिल था। अब वाहनों और मशीनों का इंतजाम नगर निगम करेगा, लेकिन शिकायतोें पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी 60 वार्डों में कूड़ा उठाने के साथ परिवहन और निस्तारण का जिम्मा संभालेगी। नगर निगम ने 15 दिन में आवेदन मांगे हैं। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेेंट को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित फर्म को ही कूड़ा उठाने के साथ सारे काम करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed