फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sadhon and will change for the sterilization of dogs

छुट्टा साड़ों और कुत्तों की होगी नसबंदी

Thu, 06 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sadhon and will change for the sterilization of dogs
sterilization of dogs jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। 
विज्ञापन

शहर में घूमने वाले छुट्टा साड़ों और कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। वहीं, पालतू कुत्तों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया जाएगा। नगर निगम के अफसरों ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सदन की बैठक में इसे स्वीकृति मिलने के बाद अगले महीने अभियान चल सकता है।
शहर में छुट्टा घूम रहे सांड, गायें और कुत्ता बड़ी समस्या हैं। आवारा जानवरों के कारण आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। वहीं, कुत्तों के काटने से करीब चालीस से पचास लोग हर दिन जिला अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आते हैं। इससे अधिक व्यक्ति प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराते हैं।
विज्ञापन

गंभीर हो चुकी इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने पालतू कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने और छुट्टा साड़ों और कुत्तों की नसबंदी कराने की योजना तैयार की है। इसी माह होने वाली सदन की बैठक में इसे स्वीकृत कराकर अगले माह अभियान चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रस्ताव को सदन की बैठक में लाया जाएगा, स्वीकृति मिलने के बाद अभियान चलाया जाएगा।
- डा. आरके निरंजन
पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed