फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by girlfriend marriage fixed PRD jawan commits suicide in jhansi

UP: प्रेमिका का रिश्ता तय होने से दुखी जवान फंदे से झूला, फांसी लगाने से पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया स्टेटस

Wed, 24 Apr 2024 05:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Apr 2024 05:35 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि रामबाबू एक युवती से प्रेम करता था। कुछ दिन पहले युवती की शादी तय हो गई। इससे वह काफी दुखी था।

विज्ञापन
Saddened by girlfriend marriage fixed PRD jawan commits suicide in jhansi
जवान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका का रिश्ता तय हो जाने से दुखी पीआरडी जवान ने बुधवार रात अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। फंदे पर उसकी लाश लटकी देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

रक्सा थाने के डिकौली गांव निवासी रामबाबू (24) पुत्र आसाराम पीआरडी में है। परिजनों के मुताबिक बुधवार को पत्नी के साथ वह एक शादी समारोह में गया था। देर रात लौटने के वह अनमना सा हो गया। देर रात पत्नी बाहर के कमरे में थी। उसने दरवाजे को अंदर से बंद करके कमरे में फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पत्नी वापस लौटी तब उसका शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर पत्नी चीख उठी। परिजनों का कहना है कि रामबाबू एक युवती से प्रेम करता था। कुछ दिन पहले युवती की शादी तय हो गई। इससे वह काफी दुखी था। सुसाइड करने से पहले फेसबुक पर उसने एक स्टेटस भी शेयर किया था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed