{"_id":"5fcfcf538ebc3e120458426c","slug":"rss-will-be-help-to-door-to-door-for-build-ram-temple-jhansi-news-jhs183003612","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण के लिए घर- घर सहयोग मांगेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण के लिए घर- घर सहयोग मांगेगा संघ
विज्ञापन
झांसी। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक व उनसे संबंधित संगठन के प्रतिनिधि घर- घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित करेंगे। यह अभियान 14 जनवरी से 30 जनवरी तक चलाया जाएगा। मंगलवार को उक्त अभियान की तैयारियों को लेकर भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भव्य राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराम निधि समर्पण समिति का गठन किया है। इस समिति के अंतर्गत जनवरी में अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संघ व उनसे संबंधित संगठन के प्रतिनिधि घर- घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित करेंगे। मंगलवार को हुई बैठक में संघ के पदाधिकारियों के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा, भारत विकास परिषद, संस्कार भारती, सहकार भारती, सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने जनवरी में चलने वाले उक्त अभियान के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर विभाग प्रचारक अजय, विभाग संघचालक शिवकुमार भार्गव, सह विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र चौधरी, विधायक रवि शर्मा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला, जमुना कुशवाहा, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावगी, पंकज गुप्ता व प्रभाकर अवस्थी मौजूद रहे।