फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Royal city again thief in railway colony

रॉयल सिटी में रेलवे ठेकेदार के मकान में चोरी का प्रयास

Sun, 07 Mar 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Royal city again thief in railway colony
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित रायल सिटी में एक बार फिर चोरों की दस्तक से लोग दहशत में है। इस बार चोरों ने एक रेलवे ठेकेदार के मकान को निशाना बनाया। हालांकि चोर मकान से कोई भी सामान नहीं ले जा सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। लेकिन कॉलोनी में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत जर्मनी हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले राकेश भटनागर रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। वर्तमान में वह मुंबई में रहते हैं। एक मकान उन्होंने रायल सिटी में खरीद रखा है। यहां परिवार का कोई भी सदस्य रहता नहीं है। शुक्रवार की रात उनके मकान में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। चोरों ने काफी देर तक मकान को खंगाला, लेकिन कुछ सामान नहीं ले जा सके। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने ताले टूटे देख परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही घर के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

बताया गया है कि इसके पहले भी 22 फरवरी को रायल सिटी में रहने वाले दीपक कुमार के मकान में भी चोरी हो चुकी है। चोर यहां से हजारों का माल लेकर भाग निकले थे। दूसरी घटना के बाद से लोग दहशत में है। सुरक्षित मानी जाने वाली रायल सिटी में अचानक हुई घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर से हजारों की चोरी
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित आईटीआई निवासी शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी के मकान से चोर हजारों रुपये का माल लेकर भाग निकले।
आईटीआई निवासी अमित कुमार त्रिपाठी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। कोतवाली स्थित पठौरिया में उनका पुश्तैनी मकान है। 3 मार्च की रात वह परिजनों के साथ पुश्तैनी मकान में गए थे। शुक्रवार की रात सूना मकान पाकर चोर प्रवेश कर गए। कमरे में रखी अलमारी से चोर जेवरात व दस हजार रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरोें में चार से पांच लोग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed