{"_id":"65ea22d73bdb99896c0b9851","slug":"root-canal-worth-rs-5000-in-medical-college-for-just-rs-268-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-276410-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में पांच हजार का रूट केनाल सिर्फ 268 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में पांच हजार का रूट केनाल सिर्फ 268 में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पांच हजार रुपये का रूट केनाल सिर्फ 268 रुपये में करवा सकते हैं। कॉलेज के दंत रोग विभाग का नवीनीकरण होने के बाद सुविधाएं भी बढ़ गई हैं। जल्द ही नई डेंटल ओटी चेयर भी आने वाली है।
दांत का इलाज काफी महंगा होता है। अब तक महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दंत रोग विभाग में सुविधाएं कम थीं। अधिकतर दांत उखाड़ना और उनकी सफाई ही होती थी। मगर अब विभाग का नवीनीकरण हो गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि अब रूट केनाल शुरू हो गई है। पल्प कैपिंग भी हो रही है। पल्प कैपिंग का उद्देश्य दांत के अंदर खुले पल्प चैंबर को ढकना है। पल्प चैंबर में दांत की नसें और रक्त वाहिकाएं होती हैं। दंग रोग विभागाध्यक्ष डॉ. खुशतर हैदर ने बताया कि रियायती दरों पर दांतों की फिलिंग से लेकर सफाई तक करवा सकते हैं।
किसका क्या है मूल्य
..........................
सर्जरी 268
दांतों की सफाई 268 (चार बार में)
पल्प कैपिंग 138
दांतों की फिलिंग 71