फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways increased the fare of buses from Jhansi to Kanpur and Lucknow by Rs 11

रोडवेज ने झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली बसों का किराया 11 रुपये बढ़ाया

Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
सार

लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ ही टोल टैक्स के कारण अब बस में सफर करना और महंगा होता जा रहा है। रोडवेज ने झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली बसों का किराया 11 रुपये बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Roadways increased the fare of buses from Jhansi to Kanpur and Lucknow by Rs 11
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने एक सप्ताह में बसों का किराया दो बार बढ़ा दिया है। अब झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले 11 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले तकरीबन 20 से 25 हजार यात्री प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


झांसी डिपो के रोडवेज प्रबंधन ने एक सप्ताह में दो बार झांसी से कानपुर जाने वाले यात्रियों का किराया बढ़ा दिया है। पहले झांसी से कानपुर जाने वाले यात्रियों का किराया 301 से बढ़ाकर 307 किया गया और अब 307 से 312 रुपये किराया कर दिया गया है। इससे अब रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को इन रूट पर 11 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं, निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रभारी गौरी शंकर का कहना है कि डीजल और टोल टैक्स बढ़ने से निजी बस संचालकों के मालिकों को घाटा हो रहा है। सभी ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर किराया बढ़ाए जाने की मांग की है। यदि मांग पूरी हो जाएगी, तो पहले की तुलना में दस रुपये किराया बढ़ जाएगा। जो झांसी से मऊरानीपुर का 80 की जगह 90, गरौठा का 100 से 110, छतरपुर का 170 से 180 और महोबा का 200 से 210 ललितपुर का 90 से 100 रुपये किराया बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स पहले एक सप्ताह पहले अब
झांसी से सेमरी 55 55 60
झांसी से कालपी 197 201 206
झांसी से उरई 150 152 157
झांसी से कानपुर 301 307 312
झांसी से उन्नाव 337 343 348
झांसी से नवाबगंज 358 364 369
झांसी से लखनऊ 406 416 421
झांसी से ललितपुर 90 92 94
टोल टैक्स बढ़ने के कारण रोडवेज की बसों में किराया बढ़ाया गया है। झांसी डिपो से चलने वाली सभी रोडवेज की बसों में प्रति टोल टैक्स के अनुसार किराया बढ़ाया जा चुका है। - प्रियम श्रीवास्तव , एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed