फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ro ki chali manmarzi chunav me

अफसरों में तालमेल नहीं, आरओ की मनमर्जी से हुई मतगणना

Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
ro ki chali manmarzi chunav me
झांसी। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए थे, लेकिन इनमें से किसी का भी पालन होता नहीं दिखा। हर ब्लॉक में आरओ की मनमर्जी से मतगणना हुई। आरओ की इस मनमर्जी से उम्मीदवार खासे परेशान दिखाई पड़े।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर हुए प्रशिक्षण के दौरान मतगणनाकर्मियों को बताया गया था कि पहले ग्राम पंचायत सदस्यों के मत गिने जाएंगे। उसके बाद ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं जिपं सदस्य के लिए वोट की गिनती होगी लेकिन, अधिकांश ब्लॉक में यह फार्मूला लागू ही नहीं हुआ। कहीं ग्राम प्रधान सदस्य के मतों की गिनती शुरू कराई गई लेकिन, कुछ चरण बाद अचानक इसे बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद आरओ ने अपनी मनमर्जी से ग्राम प्रधान पदों की गिनती शुरू करा दी। ऐसे में किसी ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के वोट की गिनती हो रही थी, तो कहीं प्रधानी के वोट गिने जा रहे थे। हर गिनती के आधे-अधूरे होने से परिणाम आने में काफी समय लगा। परिणाम के इंतजार में बेसब्र लोग इस वजह से मतगणना स्थल के बाहर जुटना शुरू हो गए।
विज्ञापन

ब्लॉकों में आरओ की अपनी मनमर्जी से गिनती कराने के चलते शाम पांच बजे तक भी सिर्फ दस ग्राम प्रधान पद के परिणाम ही घोषित किए जा सके। इस दौरान तक जिपं सदस्य के मतों का कोई चरण भी पूरा नहीं किया जा सका था। आला अफसर भी सभी ब्लॉकों में टहलकर कोरम पूरा करने में जुटे रहे। उन्होंने भी इस गड़बड़ी को दूर करने की कोई कोशिश नहीं की। इस बीच मतगणना स्थल से न कोई बाहर निकल पा रहा था न किसी को भीतर जाने दिया जा रहा था। शाम छह बजे के बाद भी परिणाम मतगणना स्थलों से बाहर नहीं आए। ऐसे मेें बाहर भीड़ का बढ़ना शुरू हो गया। वहीं, मीडिया के लोगों ने भी अधिकृत परिणाम के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उपनिर्वाचन अधिकारी समेत सभी आरओ एवं कंट्रोल रुम से संपर्क साधा लेकिन, कोई भी सूचना देने को राजी नहीं हुआ। अधिकृत परिणाम जारी न होने से शहर के तमाम व्हाट्सएपग्रुपों में परिणाम संबंधी फर्जी सूचनाएं घूमती रहीं। फर्जी सूचनाओं को लेकर राजनीतिक छीटांकशी भी खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों का अफसरों ने लिया जायजा
मतगणना केंद्रों में चल रही मतगणना का जायजा लेने जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी रोहन पी कनय समेत अन्य आला अफसर पूरे समय ब्लॉकों का जायजा लेते रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना कर्मियों से उनकी मतगणना को लेकर चर्चा की। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल को लेकर खास सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस फोर्स के साथ सभी ब्लॉकों का दौरा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed