फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Revolte for education

पढ़ाई की खातिर घरवालों से बगावत

Tue, 02 Jun 2015 12:08 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
दसवीं के बाद पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाने के सपने देख रही युवती पर शादी का दवाब बनाना घरवालों को भारी पड़ गया। युवती ने सोमवार को एसएसपी से फरियाद कर पिता पर पढ़ाई में अवरोध डालने के साथ ही जान का खतरा होने का भी आरोप लगाया।  
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी एक युवती ने बताया कि उसने दसवीं की परीक्षा दी है। वह बालिग है, उसका सपना पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना है। मगर माता-पिता सपना पूरा करने में अड़चन डाल रहे हैं। परिजनों ने उसकी मर्जी के बगैर बड़ागांव निवासी एक युवक से शादी तय कर दी है, जिसका उसने काफी विरोध किया। लेकिन परिजनों ने उसकी बात नहीं सुनी और 22 अप्रैल को शादी की तारीख तय कर दी। उसकी बात न सुने जाने पर आहत होकर वह 10 मार्च को घर से चली गई। वह रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां एक ट्रेन खड़ी मिली जिसमें सवार होकर वह हरिद्वार पहुंची। कुछ समय हरिद्वार रुकने के बाद वह घर लौटकर आई तो परिजन फिर शादी का दबाव डालने लगे हैं। उसने बताया कि वह आगे पढ़ना चाहती है। मगर परिजन शादी का दबाव बना रहे हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। उसने एसएसपी से जान की रक्षा करने की गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपना अच्छा बुरा जानती है। यदि घर वालों को उसकी बात स्वीकार नहीं तो वह अलग रहकर पढ़ेगी और जिम्मेदारी भी स्वयं उठा लेगी। उसने कहा कि अब उसे अपनी जान का खतरा है, यदि उसे कुछ हो जाता है तो उसके पिता पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। एसएसपी ने युवती के प्रार्थनापत्र पर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed