फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Revenue personnel and accountants should take interest in their original work: DM

अपने मूल कार्य में रुचि लें राजस्व कर्मी व लेखपाल : डीएम

Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Revenue personnel and accountants should take interest in their original work: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। शनिवार को तहसील गरौठा सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी राजस्व कर्मी व लेखपाल अपने मूल कार्यों में रुचि लेते हुए क्षेत्र में जाएं। सेक्टर आदि की स्वयं नाप करें, ताकि भूमि विवाद न हों।
डीएम ने कहा कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ाई से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चकरोड, सरकारी व निजी भूमि पर कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदार को दिए। साथ ही कहा कि यदि पैमाइश के बाद पत्थरगड्ढी को उखाड़कर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। इसके अलावा समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता परक किया जाना सुनिश्चित किया जाए। त्रुटिपूर्ण आख्या लगाकर निस्तारित की गई शिकायत पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लेने पर कई शिकायतों का निस्तारण असंतोषजनक पाया गया। यह स्थिति किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में खड़ौरा निवासी विवेक कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मौजा खड़ौरा में सेक्टर मार्ग पर कुछ लोगों ने नाजायज कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम व सीओ को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील गरौठा प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल लगाकर लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया गया। आयोजित कैंप में आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ती, प्रभारी वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, एसडीएम सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed