फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RC of 23 lakhs deducted from dismissed clerk

Jhansi News: बर्खास्त लिपिक की कटी 23 लाख की आरसी

Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
RC of 23 lakhs deducted from dismissed clerk
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। निबंधन विभाग के एक बर्खास्त लिपिक की 23,26,585 रुपये की आरसी काटी गई है। लिपिक ने 10 साल पहले निबंधन शुल्क का गबन किया था। पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जबकि, अब गबन की राशि की वसूली के लिए आरसी काटी गई है।
सहायक निबंधन कार्यालय प्रथम में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात विशाल कुमार पर साल 2013 में निबंधन शुल्क का गबन करने का आरोप लगा था। इसके बाद हुई जांच में सामने आया था कि आरोपी लिपिक ने बैनामों में लिया जाने वाला निबंधन शुल्क बैंक में जमा नहीं किया। बल्कि, बैंक की फर्जी रसीद बनाकर दस्तावेजों में लगा दी। इसके बाद लिपिक को निलंबित कर दिया गया था, जबकि पिछले साल उसे बर्खास्त कर दिया गया। अब उससे गबन की गई रकम की वसूली के लिए 23,26,585 रुपये की आरसी काटी गई है।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि बर्खास्त लिपिक की अनुकंपा के आधार पर विभाग में तैनाती हुई थी। उसने निबंधन शुल्क का गबन किया था। नियमानुसार उसे निबंधन शुल्क रोजाना बैंक में जमा करना चाहिए था, परंतु उसने ऐसा नहीं किया था। बैंक की फर्जी मुहर लगाकर रसीदें दस्तावेजों में लगा दीं थीं। कोषागार से हुई क्राॅस जांच में पकड़ा गया था। अब वसूली के लिए आरसी काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed