फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani's wedding anniversary will be celebrated in every ward

हर वार्ड में होगा रानी की शादी की सालगिरह का उत्सव

Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rani's wedding anniversary will be celebrated in every ward
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और झांसी के राजा गंगाधर राव की शादी की 180 वीं सालगिरह का उत्सव 19 मई को अमर उजाला के साथ महानगर के हर वार्ड में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन निकाली जाने वाली शोभायात्रा में हर वार्ड का प्रतिनिधित्व होगा। बच्चे-बड़े सभी की इसमें सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह बात रविवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित ‘संवाद’ में शामिल हुए महानगर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने कही। उन्होंने कहा कि रानी की वजह से आज देश और दुनिया में हर झांसी वाले को सम्मान मिलता है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम भी रानी की शादी की सालगिरह में कोई कसर नहीं छोड़ें। रानी की शादी की सालगिरह को यादगार अंदाज में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उप सभापति भरत सेन ने कहा कि आयोजन में सभी पार्षदों की सहभागिता रहेगी। साफ-सफाई का प्रबंध होगा व स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। पूर्व उप सभापति सुनील नैनवानी ने कहा कि रानी महल और रानी लक्ष्मीबाई पार्क को सजाया जाएगा। इसके अलावा सरकार से मांग है कि 19 मई को झांसी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। विकास खत्री ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि रानी की शादी की सालगिरह का उत्सव यादगार अंदाज में मनाएं। दिनेश प्रताप सिंह बोले कि
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में झांसी की रानी और राजा गंगाधर राव के विवाहोत्सव पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मुकेश सोनी ने कहा
शोभायात्रा के मार्ग को सजाया जाएगा। खासतौर पर सराफा बाजार में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। साथ ही व्यापारियों की ओर से यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। अमन राय बोले कि झांसी के हर मुहल्ले व कॉलोनी में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीनेश सिंह ने कहा कि वार्ड में रानी की गौरवगाथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा दीप प्रज्ज्वलित कर रानी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। महेश गौतम ने कहा कि सालगिरह के दिन किले और रानी महल में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाना चाहिए।
लखन कुशवाहा ने कहा कि किले की तलहटी में स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में 19 मई की शाम दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कन्हैया कपूर ने बताया कि इस बार निगम की ओर से शहर में सजावट कराई जाएगी। उमाशंकर राय बोले कि
शोभायात्रा में नगर निगम के सभी पार्षद पारंपरिक बुंदेली पगड़ी बांधकर शामिल होंगे। आयोजन को पूरी भव्यता प्रदान की जाएगी। आदर्श गुप्ता ने कहा कि वार्ड में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। गोविंद शर्मा ने कहा कि अमर उजाला के साथ मिलकर हर वर्ग की इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। घर-घर जाकर आमंत्रण दिया जाएगा। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पीले चावल भेंट करने के लिए 17 व 18 मई को पार्षदों की टोलियां अपने-अपने वार्डों में भ्रमण करेंगी।

नरेंद्र नामदेव ने कहा कि शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। आयोजन को भव्यता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। निर्दोष अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो सालों से आयोजन नहीं हो पाया। इस बार दो सालों की कसर पूरी की जाएगी। शानदार शोभायात्रा निकाली जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को आयोजन का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed