{"_id":"646fc1ffe1dc84cdd50124c5","slug":"railways-engineering-failure-people-are-facing-problems-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-102677-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे की इंजीनियरिंग फेल, लोग दिक्कत रहे झेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे की इंजीनियरिंग फेल, लोग दिक्कत रहे झेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- ओरछा के अंडरब्रिज में भी पानी भरने से परेशान होते हैं पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत देने के लिए बनाए गए अंडरब्रिज अब आफत बन रहे हैं। अंडरब्रिज में घुटनों तक पानी भरने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अंडरब्रिज में होने वाले जलभराव को दूर करने में रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग भी फेल है। ऐसे में लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। झांसी-मुंबई रेलमार्ग पर पुलिया नंबर नौ और विश्व प्रसिद्ध तीर्थ ओरछा जाने के लिए बने अंडरब्रिज का हाल कुछ ऐसा ही है।
रेलवे ने क्रॉसिंग को बंद करके अंडरब्रिज बनाए हैं। झांसी मंडल में मुंबई, कानपुर और मानिकपुर रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज बनाने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने बड़े-बड़े प्रस्ताव बनाए। इसमें दावा भी किया गया कि अंडरब्रिज में जलभराव को दूर करने के लिए नालियां बनाई जाएंगी, लेकिन तमाम अंडरब्रिज में पानी की निकासी आज भी नहीं हो पा रही है।
झांसी-मुंबई रेलमार्ग पर पुलिया नंबर नौ पर बने अंडरब्रिज में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसके चलते यहां रहने वाले करीब डेढ़ हजार परिवारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव होने के चलते लोग अंडरब्रिज से निकल नहीं पा रहे हैं। इसके चलते नगरा, रेलवे वर्कशॉप जाने वाले लोग करीब पांच किमी का चक्कर काटकर शहर आते हैं। यहां पानी की निकासी के लिए लगा इंजन भी खराब पड़ा है।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही हाल ओरछा जाने वाले अंडरब्रिज का है। अंडरब्रिज से रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। यहां पानी भरा रहने से आए दिन हादसे होते हैं। ओरछा अंडरब्रिज का रेलवे के बड़े अफसर भी निरीक्षण करके जलभराव दूर कराने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन आज तक लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
-- -- -- -- -- -- --
रात में रहता है अंधेरा
अंडरब्रिज में जलभराव के साथ रात के वक्त अंधेरा रहता है। अंडरब्रिज में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं। इसके चलते रात के वक्त लोगों को अंडरब्रिज से निकलने में वारदात होने का डर सताता है।
-- -- -- -- -- --
अंडरब्रिज में हर वक्त जलभराव रहता है। इसके चलते करीब पांच किमी लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता है। - महेंद्र पाल, महावीरन
-- -- -- -- -- --
जलभराव से काफी परेशानी होती है। रात के वक्त अंधेरा भी रहता है। रेलवे के अफसर भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।- संतोष सोनी, नगरा
-- -- -- -- -- --
ओरछा में मैनें निरीक्षण किया था। यहां पर पाइपलाइन चोक थी। जिसे खुलवा दिया गया है। कुछ मरम्मत कार्य भी कराया जा रहा है। यहां स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन से यातायात रोकने के लिए कहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हो रहे हैं। पुलिया नंबर नौ की समस्या भी दूर कराई जाएगी। - आशुतोष, डीआरएम, झांसी मंडल