फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railways departmentel exam, cheating pion

रेलवे की विभागीय परीक्षा में चपरासी करा रहा था नकल

Tue, 11 Feb 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
railways departmentel exam, cheating pion
झांसी। रेलवे विभाग में सहायक परिचालन प्रबंधक के चार पदों को भरने के लिए कराई गई विभागीय परीक्षा में चपरासी नकल करा रहा था। झांसी के एक वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद जांच में यह मामला खुलकर सामने आ गया। रेल प्रशासन ने परीक्षा को निरस्त कर दिया है। साथ ही चार कर्मचारियों को चार्जशीट थमा दी गई है। यह परीक्षा में पूर्व में भी एक बार निरस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

विगत आठ सितंबर 2019 को उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने सहायक परिचालन प्रबंधक के चार पदों को भरने के लिए विभागीय लिखित परीक्षा का आयोजन प्रयागराज के सुबेदारगंज स्थित इंजीनियरिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में किया था। झांसी में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर तैनात रहे एक अधिकारी को परीक्षा समन्वयक बनाया गया था। कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। छह नवंबर को जारी परिणाम में मुख्यालय के तीन व झांसी, इलाहाबाद, आगरा मंडल के एक- एक कर्मचारी को उत्तीर्ण किया गया।
विज्ञापन

परिणाम आने के बाद उक्त परीक्षा को लेकर झांसी के एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने रेलवे बोर्ड, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, विजिलेंस को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि चपरासी ने मुख्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को नकल करवाई। वह परीक्षा अवधि में नौ दफा कर्मचारी के पास गया। राजभाषा का एक प्रश्न 15 नंबर का पूछा जाना चाहिए था, वह 10 नंबर का पूछा गया। उत्तर पुस्तिका पर मोहर व नंबरिंग नहीं थी, जिससे परीक्षा आयोजनकर्ता द्वारा की गई कमियों की अदला बदली प्रमाणित होती है। इन्हीं सब शिकायतों के चलते परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। साथ ही कक्ष प्रभारी, संबंधित कर्मचारी, चपरासी समेत चार को चार्जशीट थमा दी गई है। यह मामला कर्मचारियों के बीच चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed