{"_id":"68f0108a2dcf0b1e2400a1a0","slug":"railway-ticket-agent-absconds-with-rs-6978-lakh-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-661148-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे टिकट घर का 69.78 लाख रुपये लेकर भागा एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे टिकट घर का 69.78 लाख रुपये लेकर भागा एजेंट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन के टिकट घर से 69.78 लाख रुपये लेकर प्राइवेट कंपनी का कलेक्शन एजेंट अंशुल साहू चंपत हो गया। उसे यह पैसा बैंक में जमा करना था लेकिन जमा न होने की जानकारी मिलने पर रेलवे और बैंक अफसरों में खलबली मच गई। आउटसोर्स कंपनी के प्रबंधक ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाना नवाबाद में अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुट गई है।
टिकट बिक्री समेत यात्रियों से जुर्माने के रूप में प्रतिदिन वसूली जाने वाली रकम स्टेशन से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) की शाखा में जमा कराई जाती है। एसबीआई ने यह काम ग्वालियर (मध्य प्रदेश) स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड को सौंप रखा है। कंपनी की ओर से थाना प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी अंशुल साहू पिछले करीब एक साल से रुपये ले जाकर खाते में जमा करने का काम कर रहा था।
कंपनी मैनेजर गौतम गर्ग ने पुलिस को बताया कि स्टेशन पर 10 से 12 अक्तूबर तक टिकट बिक्री के कुल 69,78,642 रुपये थे। सोमवार को यह पैसा एसबीआई की शाखा में जमा कराने के लिए अंशुल निकला लेकिन देर शाम तक बैंक में पैसा जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ग्वालियर से कंपनी के अधिकारी यहां बुलाए गए। उन लोगों ने अंशुल की तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। कंपनी ने नवाबाद पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।