फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway loco pilot voice will be record as air pilot

हवाई जहाज की तर्ज पर रेल इंजनों में रिकार्ड होगी चालकों की बातचीत

Tue, 06 Apr 2021 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
railway loco pilot voice will be record as air pilot
झांसी। हवाई जहाज की तर्ज पर अब रेलवे इंजन भी हाईटेक होने जा रहे हैं। ट्रेन परिचालन के दौरान लोको पायलट (चालक) की बातचीत व हर गतिविधि की रिकार्डिंग होगी। इंजनों के अंदर क्रू वाइस एंड वीडियो रिकार्डिंग सिस्टम (सीवीवीआरएस) सिस्टम लगेंगे। शुरुआत में झांसी के 175 इंजनों में यह सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेल यात्रा को सुरक्षित और हादसों के बाद जांच को आसान बनाने के लिए हवाई जहाज के ब्लैक बॉक्स की तर्ज पर ट्रेनों को सुरक्षित रखने की तैयाराी शुरू कर दी गई है। इंजनों में क्रू वाइस एंड वीडियो रिकार्डिंग सिस्टम (सीवीवीआरएस) सिस्टम लगाकर पैनी नजर रखी जाएगी। ड्यूटी दौरान अगर इंजन पर तैनात लोकोपायलट को एक झपकी भी आई तो अलार्म भी बज जाएगा। रेलवे के संरक्षा उपायों के क्रम में लोकोपायलट की तरफ से होने वाली चूक को रोकने के मकसद से रेलवे को हाईटेक सिस्टम से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह सिस्टम लोको पायलट की हर गतिविधि की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग करेगा। अभी यह सिस्टम विमान में होता है। रेलवे के इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य ट्रेन हादसों पर नियंत्रण पाना है। यह माना जा रहा है कि ऐसा करने से लोको पायलट का पूरा ध्यान ट्रेन के परिचालन पर होगा। जिससे मानवीय भूल से होने वाले हादसे नहीं होंगे। तकनीकी वजह से होने वाले हादसों की जांच में भी मदद मिलेगी। वहीं, परिचालन में लापरवाही बरतने वाले पायलट कार्रवाई के दायरे में लिए जा सकेंगे। झांसी के 175 इंजनों में सिस्टम लगाने पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यह सिस्टम इन इंजनों में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं से लैस होंगे इंजन
इस सिस्टम में वीडियो कैमरा, माइक्रोफोन एवं वीडियो रिकॉर्डर और बाहर एक अलार्म भी होगा। जो इंजन के केबिन में लगाया जाएगा। एलसीवीआर इंजन में लोकोपायलट एवं उसके सहायक के बीच के वार्तालाप को भी सुनने के साथ रिकॉर्ड भी करेगा।

मंडलों के इंजनों में सीवीवीआरएस सिस्टम लगाने शुरू कर दिए हैं। इस सिस्टम के लगने से हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। इस सिस्टम को आगे चलकर आग लगने की स्थिति में भी सुरक्षित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed