फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway

12 अगस्त के बाद भी पटरी पर नहीं आ सकेंगी ट्रेनें

Wed, 05 Aug 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
railway
railway
झांसी। 12 अगस्त के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ सकेगा। वर्तमान में झांसी से आठ जोड़ी ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। 12 मई से रेलवे ने देश भर में अप और डाउन की दो सौ मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इनमें झांसी से होकर अप और डाउन की आठ ट्रेनें गुजर रहीं हैं। कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालात के मद्देनजर नियमित ट्रेनों को अभी नहीं चलाने का फैसला लिया जा सका था। रेलवे ने एक बार फिर 12 अगस्त के बाद से ही ट्रेनों का संचालन करने का एलान किया था। लेकिन इस बार भी यह संचालन होता नजर नहीं आ रहा है। रेलवे स्टेशन से सफर शुरू करने वाले यात्रियों की उम्मीदों को एक बार फिर से झटका लगना तय है। ऐसे में यात्रियों को झांसी से निकलने वाली ट्रेनों से ही गुजारा करना पड़ेगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी स्थिति में ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड के आदेश पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed