फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   question paper

प्रशासन हुआ सख्त, प्रश्न पत्र की सुरक्षा की भी होगी निगरानी

Thu, 31 Mar 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
question paper
झांसी। इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद प्रयागराज बोर्ड और जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बोर्ड और प्रशासन के साथ मिलकर प्रश्न पत्र और परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया है। वहीं बोर्ड ने भी परीक्षा को लेकर कई नए निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि प्रश्न पत्र की सुरक्षा के इंतजाम में बदलाव किए जाएं। प्रश्न पत्र जिन कक्षों में डबल लॉकर में रखे हैं उनमें प्रवेश के लिए पहले रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। चाहे स्टैटिक मजिस्ट्रेट हो या केंद्र व्यवस्थापक प्रश्न पत्र कक्ष में एंट्री का समय, उद्देश्य रजिस्टर में दर्ज करना होगा। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन भी प्रश्न पत्र की सुरक्षा को लेकर हरकत में आया है। गुरुवार को डीएम, एसडीएम, एसओ, एसएसपी, सीओ, एडीएम, जेडी समेत थाना इंचार्ज और इंस्पेक्टर ने 76 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रश्न पत्रों के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि वहीं डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों से अभी तक की प्रश्न पत्रों के निगरानी में लगे सीसीटीवी की फुटेज मांगी है।
विज्ञापन

ये किए गए नए इंतजाम
- सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए भी तैनात कर दी गई है।
- जिस कक्ष में प्रश्न पत्र रखें हैं उसकी फुटेज डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से मांगी है।
- उत्तर पुस्तिका शिक्षक स्वयं पुलिस सुरक्षा के साथ संकलन केंद्र तक पहुंचाएंगे।
- स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही परीक्षा के समय प्रश्न पत्र पैकेट खोले जाएंगे।
- एसपी और एसएसपी को आदेशित किया गया है कि सभी केंद्रों के प्रश्न पत्र पैकेट की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed