{"_id":"5fecd2458ebc3e41a134d48e","slug":"pump-operator-double-work-doing-in-jalsansathan-jhansi-news-jhs184823683","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान मानदेय बढ़ाकर दोगुना लेगा पंप ऑपरेटरों से काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान मानदेय बढ़ाकर दोगुना लेगा पंप ऑपरेटरों से काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जलसंस्थान झांसी, ललितपुर व उरई जालौन में संविदा पंप ऑपरेटरों से अब ज्यादा काम लेगा। नए ठेेके में पंप ऑपरेटरों की संख्या 397 से घटाकर 145 की जा रही है। बदले में उनको ज्यादा मानदेय मिलेगा। नया ठेका लखनऊ की फर्म को दिया गया है। नई व्यवस्था एक जनवरी से लागू होगी।
जलसंस्थान ने झांसी, ललितपुर व उरई जालौन में 397 पंप ऑपरेटरों की ठेकेदार के माध्यम से संविदा पर तैनाती कर रखी है। इनमें 144 पंप ऑपरेटर झांसी में तैनात हैं। सभी पंपों पर एक- एक कर्मचारी तैनात है। विभाग अभी प्रत्येक श्रमिक को 3300 रुपये प्रतिमाह मानदेय देता है। यह ठेका 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। नया ठेका लखनऊ की फर्म को दिया गया है। श्रम कानून के अनुसार अब विभाग प्रत्येक श्रमिक को 299.65 रुपये प्रति दिन के हिसाब से अदा करेगा। विभाग ने इस अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए एक ऑपरेटर से दो से तीन पंपों को एक साथ दिखाने का निर्णय लिया है। नई नीति के कारण 252 श्रमिकों के हाथों से काम छिन जाएगा।
- पंप संचालन का नया ठेका लखनऊ की फर्म को दे दिया गया है। कागजी कार्रवाई अंतिम चरण में चल रही है। इस बार ठेकेदार 397 की जगह 145 पंप ऑपरेटरों की तैनाती करेगा।
विज्ञापन
मंजू गुप्ता, महाप्रबंधक जलसंस्थान।
छह महीने से नहीं मिला पारिश्रमिक
झांसी नगर निगम के अलावा मऊरानीपुर, समथर, गुरसराय, बरुआसागर, चिरगांव, बड़ागांव, मोंठ, एरच, रानीपुर, कटेरा, गरौठा व टोड़ीफतेहपुर में बांध व ट्यूबवेलों की मदद से जल संस्थान जलापूर्ति करता है। शहर क्षेत्र की जलापूर्ति माताटीला व पहूज बांध के अतिरिक्त अलग- अलग स्थानों पर लगे 29 ट्यूबवेल पर निर्भर है। अमूमन एक पंप से छह से बारह मुहल्लों की प्यास बुझती है। जनपद व शहर के सभी पंप हाउस पर ठेकेदारों के ऑपरेटर (श्रमिक) कार्यरत हैं। वही क्रमवार एक - एक कर सभी मुहल्लों के वॉल्व खोलते हैं। इसी तरह जोनल पंप हाउसों पर भी ठेकेदार के श्रमिक अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। लोगों की प्यास बुझाने की इतनी अहम जिम्मेदारी निभाने वाले इन कामगारों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा जुलाई 2020 से बिना पारश्रमिक दिए उनसे काम लिया जा रहा है। यही हाल ललितपुर व उरई जालौन का है।