फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka kept asking again and again why Bundelkhand is so backward...

प्रियंका बार-बार पूछती रहीं बुंदेलखंड आखिर इतना पिछड़ा क्यों है...

Fri, 29 Oct 2021 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Priyanka kept asking again and again why Bundelkhand is so backward...
झांसी। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी शुक्रवार को ललितपुर और झांसी के दौरे पर रहीं। विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा कई मायनों में सफल माना जा सकता है। उन्होंने किसानों का दुख दर्द जाना। बुंदेलखंड के राजा मर्दन सिंह के बारे में जाना। वीरांगना झलकारी बाई समेत कई अन्य जानकारियां जुटाईं। वह बार- बार एक ही सवाल कर रही थीं कि आखिर बुंदेलखंड इतना पिछड़ा क्यों है? उन्होंने दोबारा बुंदेलखंड आने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

ललितपुर से झांसी आते समय कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी उनके साथ थे। रास्ते में प्रियंका ने बुंदेलखंड पैकेज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर ऐसा क्या रहा कि इतना बड़ा पैकेज देने के बाद भी बुंदेलखंड के किसानों क ी हालत नहीं बदली। ललितपुर में वह किसानों की बदहाली से रूबरू हुईं। े उन्होंने कहा कि मृतक किसानों का कर्ज चुकाएंगे।
विज्ञापन

यही नहीं, जब उन्हें ललितपुर के अति पिछड़े गांव लखंजर और पापड़ा के बारे में बताया गया कि अभी भी वहां पर इतनी बदहाली है कि किसान एक जोड़ी कपड़े में साल भर काट लेता है तो वह चकित रह गईं। उन्होंने पर्यटन के तौर पर बुंदेेलखंड में क्या-क्या स्थल हैं और उन्हें कैसे विकसित किया जा सकता है, इसकी जानकारी ली। ललितपुर के तुवन मंदिर और महाराजा मर्दन सिंह के बारे में पूछा। इसके अलावा झांसी की वीरांगना झलकारी बाई के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि महारानी लक्ष्मीबाई के साथ युद्ध में महिला सेना की अलग रेजीमेंट बनाकर झलकारी बाई ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। प्रियंका का झांसी के किले में जाने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन वीरांगना झलकारी बाई और महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान के बारे में उत्सुकता के कारण उन्होंने किला देखा। वह किले में उस स्थान पर भी गईं, जहां से महारानी लक्ष्मीबाई ने छलांग लगाई थी। उन्होंने दोबारा बुंदेलखंड के दौरे पर आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed