फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Private bus drivers created a ruckus over the arbitrary operation of roadways buses.

Jhansi News: रोडवेज बस के मनमाने संचालन पर प्राइवेट बस चालकों ने किया हंगामा

Sun, 13 Sep 2026 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Private bus drivers created a ruckus over the arbitrary operation of roadways buses.
ललितपुर। मड़ावरा रूट पर रोडवेज बसों के अनियमित संचालन को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। प्राइवेट बस चालकों ने बस स्टैंड पर हंगामा किया। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस के समझाने के बाद चालक शांत हुए।
विज्ञापन

मड़ावरा रूट पर रोडवेज बसों के अनिश्चित रूट और समय को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार सुबह प्राइवेट बस चालकों ने रोडवेज बस के आगे अपनी बस आड़े लगा दी। इससे रोडवेज बस काफी देर तक आगे नहीं बढ़ सकी। सवारियों को भी इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी समस्याएं भी बताईं, लेकिन प्राइवेट चालक नहीं माने। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने रोडवेज बस के आगे लगी प्राइवेट बस को हटवाया। इसके बाद प्राइवेट और रोडवेज बस चालक व संचालक सभी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखीं। रोडवेज बस चालकों का कहना है कि वे प्राइवेट बसों से एक घंटा पहले और दस मिनट बाद भी अपनी बसें चलाने को तैयार हैं। परंतु प्राइवेट बस चालक उनके संचालन में बाधा डाल रहे हैं। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। कोतवाली में हुई बैठक के बाद तय हुआ कि क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) के आने पर उनके साथ बैठक होगी। इस बैठक में समस्या को रखा जाएगा और उसका समाधान कराया जाएगा। रोडवेज बसों के संचालन का रूट और समय भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


00000000000

मड़ावरा के लिए रोडवेज के दो परमिट सौजना व कुम्हेड़ी होते हुए दिए गए हैं। जो परमिट पर चढ़ी हैं वो नहीं चला रहे हैं। प्राइवेट बसों के आगे लगाकर रोडवेज बस वाले आगे जा रहे हैं। जिसके आगे बस लगा रहे तो विवाद हो रहा। एक-दो दिन में आरएम आ रहे हैं, जिलाधिकारी व आयुक्त ने भी कहा है। आरएम के साथ बैठक में निर्णय लिया जाएगा।-मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, प्राइवेट बस एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed