फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principal Secretary said - how to run 500 bed hospital, tell the plan

Jhansi News: प्रमुख सचिव बोले- कैसे चलाएंगे 500 बेड अस्पताल, प्लान बताएं

Sat, 17 Jun 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary said - how to run 500 bed hospital, tell the plan
- प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल का प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज अधिकारियों से पूछा कि किस तरह अस्पताल को चलाया जाएगा। इसका प्लान बनाकर भेजें। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने अस्पताल की दो मंजिलों का काम करीब तीन महीने में पूरा करने की बात कही।



प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार शनिवार दोपहर दो बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। तीन बजे से उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण शुरू किया। शासन ने हाल ही में 500 बेड अस्पताल के लिए करीब 14 करोड़ रुपये बजट जारी किया है। ऐसे में सबसे पहले प्रमुख सचिव ने 500 बेड अस्पताल का ही निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक वो अस्पताल का जायजा लेते रहे। फिर प्राचार्य से पूछा कि अस्पताल में कितने मरीजों के लिए अभी बेड की जरूरत महसूस होती है। अस्पताल कब तक बनकर तैयार होगा। अस्पताल का उपयोग कैसे करेंगे, इसका प्लान बनाएं। उन्होंने निक्कू वार्ड का भी निरीक्षण किया। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि निक्कू के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही यहां 18 से बढ़कर 51 बेड हो जाएंगे। उन्होंने इमरजेंसी का भी जायजा लिया। वहीं पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि कहां प्लेसमेंट चाहते हैं। ज्यादातर छात्रों ने कहा कि स्नातक के बाद पहले एमएससी करेंगे। निदेशक डॉ. अंशुल जैन को नए कोर्स शुरू करने को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन




19 को आएंगे प्रदेश अध्यक्ष, 20 को केशव करेंगे जनसभा
झांसी। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 जून तक भाजपा के अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। 20 जून से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलना है। इसी क्रम में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार को झांसी आएंगे। वह लक्ष्मी गार्डन में दोपहर एक बजे होने वाले पिछड़ा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 जून को दोपहर 12 बजे क्राफ्ट मेला मैदान में जनसभा करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि जनसभा में झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। सभा में 12 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed