फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preserving religious sites is the responsibility of us all: Jawahar

धार्मिक स्थलों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी : जवाहर

Tue, 25 Aug 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Preserving religious sites is the responsibility of us all: Jawahar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


एरच। बेतवा नदी से जल लेकर लौटी कांवड़ यात्रा का विधायक जवाहर लाल राजपूत ने स्वागत किया। यात्रा के संयोजक सुरेंद्र कुमार व्यास को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
यहां आयोजित महारुद्राभिषेक व भंडारे में विधायक ने कहा कि एरच धार्मिक और प्राचीन नगर है। इसका चहुंमुखी विकास जरूरी है। तभी इसे मूल पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं। प्राचीन मढि़या महादेव मंदिर को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने विधायक द्वारा कराए जा रहे कार्य की सराहना की। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय आदि ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के बुंदेली गायक खनिज चौहान ने धार्मिक गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। भंडारा भी हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संत केशवदास महाराज, ब्लॉक प्रमुख गुरसराय प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, विष्णु राय, नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष समथर देवेंद्र कंसाना, भाजपा नेता सुनील दत्त् गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, शशिकांत चतुर्वेदी, आनंद, रंजीत निहिल सिंघई, भाजपा नेता नरेंद्र राजपूत, अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed