फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   post office

डाकघरों के पांच लाख खातों में डंप पड़ा है छह करोड़, दावेदार कोई नहीं

Thu, 31 Mar 2022 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
post office
मंडल के डाकघरों में जमा पांच करोड़ से अधिक रुपयों के नहीं मिल रहे दावेदार की खबर में ..... प्रवर अधीक?
झांसी। मंडल में झांसी, ललितपुर और जालौन के डाकघरों में खोले गए लगभग पांच लाख खाते विभाग ने साइलेंट घोषित कर फ्रीज कर दिए हैं। असल में पिछले तीन साल से इन खातों का कोई दावेदार सामने नहीं आ रहा है जबकि इन खातों में छह करोड़ रुपया डंप पड़ा है। ये खाते विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत खोले गए थे।
विज्ञापन

मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर व 534 शाखा डाकघर संचालित हो रहे हैं। इनमें तकरीबन 16 लाख से अधिक खाते हैं। इन्हीं में पांच लाख से अधिक खाते ऐसे हैं जिनमें तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई लेनदेन नहीं हुआ है। इन खातों में डाक विभाग की कई योजनाओं से संबंधित छह करोड़ रुपये धनराशि जमा है। लंबे समय से खातों में लेनदेन की प्रक्रिया नहीं होने के कारण विभाग द्वारा इन खातों को साइलेंट की श्रेणी में डाल दिया गया हैै।
विज्ञापन

वैसे तो विभाग द्वारा इन खातेदारों की तलाश की जा रही है, लेकिन कई खाते ऐसे हैं जो आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, ऐसे में विभाग भी खाताधारकों को ढूंढ नहीं पा रहा है। विभाग की मानें तो अगर खाताधारक दस साल के भीतर विभाग पहुंचकर जरूरी प्रपत्र नहीं प्रस्तुत करेंगे तो साइलेंट खातों का सारा पैसा सरकार की वेलफेयर स्कीम के तहत जब्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से सात साल पुराने हैं खाते
झांसी। विभाग ने जिन खातों को साइलेंट घोषित कर दिया है वह विभाग द्वारा संचालित आरडी, पीडी, टीडी, एमआईएस, एससीएसएस और किसान विकास पत्र के अलावा एनएससी से संबंधित खाते हैं।
दोबारा शुरू कर सकते हैं खाते, पर देनी होगी केवाईसी
झांसी। डाक विभाग के अनुसार जो खाते फिलहाल साइलेंट श्रेणी में रखे गए हैं, उन्हें अगर कोई संबंधित खाताधारक दोबारा शुरू कराना चाहता है तो उसे केवाईसी भरनी होगी। इसके अलावा इससे संबंधित प्रमाणपत्रों के साथ खाता फिर से शुरू करने के लिए प्रार्थनापत्र देना होगा। अगर खाताधारकों के नॉमिनी आते हैं तो उन्हें भी संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मंडल के डाकघरों में तकरीबन पांच लाख खाते ऐसे है जिनमें तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लेनदेन नहीं किया गया है। ऐसे खातों को साइलेंट घोषित कर दिया गया है। इन खातों में तकरीबन छह करोड़ रुपये की धनराशि जमा है। अगर दस साल तक कोई नहीं आता है तो रुपया सरकार की वेलफेयर स्कीम के तहत जब्त कर दिया जाएगा।
जितेंद्र सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed