फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Porters will now have to pay more, Railways increased charges

Jhansi News: कुली को अब ज्यादा पैसे देने होंगे, रेलवे बढ़ाया चार्ज

Tue, 17 Oct 2023 11:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Porters will now have to pay more, Railways increased charges
- 40 किलो तक वजन उठवाने पर देने होंगे 50 रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर अब कुली से सामान उठवाने के लिए यात्रियों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। रेलवे ने कुली शुल्क में इजाफा कर दिया है। नए शुल्क झांसी समेत 14 स्टेशनों पर लागू कर दिए गए हैं।

रेलवे अफसरों के मुताबिक 37 से 40 किलोग्राम तक के सामान को हाथ और सिर पर रखकर ले जाने के लिए कुली को 50 रुपये देने होंगे। वहीं इसी वजन को फुटओवर ब्रिज से ले जाने पर 70 रुपये देने होंगे। वहीं वेटिंग चार्ज पहले 30 मिनट तक नि:शुल्क रहेगा। जबकि 30 मिनट बाद 50 रुपये वेटिंग चार्ज देय होगा। वहीं दो कुलियों द्वारा दोपहिया या चार पहिया से 160 किलोग्राम भार ढोने पर ग्राउंड लेवल पर 110 रुपये और फुटओवर ब्रिज पर 140 रुपये देने होंगे। इसके अलावा बीमार या दिव्यांग व्यक्ति को दो कुली स्ट्रेचर या व्हील चेयर से ले जाते हैं, तो ग्राउंड लेवल पर 110 और एफओबी से ले जाने पर 140 रुपये देने होंगे। इसके अलावा चार कुलियों द्वारा व्हील चेयर या स्ट्रेचर ले जाने पर ग्राउंड लेवल पर 220 रुपये और फुटओवर ब्रिज से ले जाने पर 270 रुपये देने होंगे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुलियों के नए शुल्क लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed