फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Policemen who came to shut down the DJ were robbed of their mobile phones along with their body worn cameras

Jhansi News: डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से बाडी वार्न कैमरा समेत छीना मोबाइल

Sun, 20 Apr 2025 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Policemen who came to shut down the DJ were robbed of their mobile phones along with their body worn cameras
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के खेरा मोहल्ले में देर-रात डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से बराती भिड़ गए। उनसे धक्का-मुक्की करने के साथ बाडी वार्न कैमरा एवं मोबाइल छीन लिया। पुलिस कर्मियों से मारपीट की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाने से पुलिस बल जा पहुंचा। बरात निकलने से पहले दूल्हा समेत नौ बरातियों को पुलिस गिरफ्तार करके थाने ले गई। शनिवार दोपहर पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।



नैनागढ़ के खेरा मोहल्ला निवासी ऋतिक बग्गन की शनिवार को बरात जानी थी। शुक्रवार देर-रात घर के बाहर डीजे लगाकर संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया। करीब डेढ़ बजे रात तक डीजे पर संगीत कार्यक्रम चलता रहा। इसी दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को शोर-शराबा होने की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी डीजे बंद करने की बात कहकर लौट गई लेकिन, बरातियों ने डीजे बजाते रहे। रात 2:15 बजे तक शोर-शराबा और नाच-गाना चलता रहा। पड़ोसियों ने दोबारा पुलिस को फोन किया। दोबारा पुलिस के पहुंंचने पर बराती उनसे अभद्रता करने लगे। डीजे में डांस कर रहीं महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों को घेर लिया। कई लोग शराब पीए हुए थे। पुलिसकर्मियों के वीडियो बनाने की कोशिश करने पर बरातियों ने उनसे मोबाइल और बाडी वार्न कैमरा छीन लिया। पीआरबी टीम के साथ धक्का मुक्की करने लगे। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी। थोड़ी देर में भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। फोर्स को देख वहां भगदड़ मच गई। पुलिस दूल्हे ऋतिक समेत नौ लोगों को गिरफ्तार करके थाने लाई। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed