फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police trying to reach the killers with the help of phone call details

फोन कॉल डिटेल के सहारे हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस

Mon, 17 Jan 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police trying to reach the killers with the help of phone call details
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में बीते शुक्रवार आधी रात युवा व्यवसायी कमलेश यादव (30) की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। फोन कॉल डिटेल और मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दतिया के थाना जिगना के कमराई गांव के मूल निवासी कमलेश यादव का शव शुक्रवार की रात रॉयल सिटी की पुलिया के पास मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस दुर्घटना एवं हत्या की आशंका के बीच उलझी रही। लेकिन, अगले दिन शनिवार को पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो गया था कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई। मृतक के भाई राजेश की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा मृतक की फोन कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल नेटवर्क के लोकेशन का पता भी लगाया जा रहा है, जिससे मालूम हो सके कि मृतक घटना से पहले कहां-कहां गया था। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। युवक का किन-किन के साथ लेनदेन था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इसे लेकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed