{"_id":"65cd2241478631a891075de4","slug":"police-recruitment-exam-on-17th-and-18th-71-magistrates-will-monitor-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-263282-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 को, 71 मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 को, 71 मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दो दिन और चार पाली में होने वाली इस परीक्षा की निगरानी के लिए 71 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले रास्तों और महानगर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। प्रशासन और पुलिस की ओर से परीक्षा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है।
17 व 18 फरवरी को परीक्षा का आयोजन झांसी में बनाए गए 47 परीक्षा केंद्रों पर होगा। दोनों दिन परीक्षा दो-दो पाली सुबह 10 से 12 और दोपहर में तीन से पांच बजे के बीच होगी। प्रत्येक पाली में 21,648 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस हिसाब से चारों पालियों में 86,592 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 55 स्टेटिक व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जबकि, आठ सेक्टर और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षा के दिनों में गोविंद चौराहा, जीवनशाह तिराहा, जेल चौराहा, गढि़या फाटक तिराहा, खंडेराव तिराहा, मिनर्वा चौराहा व थापक बाग तिराहा पर अलग से पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की पीआरवी टीमें तैनात रहेंगी। प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों की अगुवाई में पुलिस के आठ उड़नदस्ते भी सक्रिय रहेंगे। साथ ही जनपद स्थल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
एसएसपी राजेश एस ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा के दिनों में कड़ी निगरानी की जाएगी। होटल भी चेक किए जाएंगे। पुलिस को परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 000000
विज्ञापन
बस स्टैंड और स्टेशन पर बनेंगी हेल्प डेस्क
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 17 व 18 फरवरी को बस स्टैंड और वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क सक्रिय रहेंगी। दोनों जगहों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यहां पुलिस बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक जाने का रास्ता बताएगी। ऑटो वाले उनसे मनमानी वसूली न कर सकें, इसका भी ख्याल रखेगी। साथ ही बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में ऑटो उपलब्ध रहें, इसका भी ख्याल रखा जाएगा।
-- -- -- -
बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों की लगी ड्यूटी
पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए 47 परीक्षा केंद्रों पर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1700 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। इनमें 748 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग और एक हजार शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं।