फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police or khufiya egenciyo ki janch me nhi nikli aapradhik gatividiya

पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की जांच में नहीं निकली आपराधिक गतिविधियां

Wed, 12 Feb 2020 07:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
police or khufiya egenciyo ki janch me nhi nikli aapradhik gatividiya
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : ???? ????
पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की जांच में नहीं निकली आपराधिक गतिविधियां
विज्ञापन

झांसी। जिले के थाना बबीना क्षेत्र में पकड़े गए सात बांग्लादेशी लोगों की तीन सुरक्षा एजेंसियोें ने की जांच की है। इन पर किसी तरह की कोई आपराधिक गतिविधियां सामने नहीं आईं। पड़ताल में पता चला है कि व्यापार के उद्देश्य से ही सातों बांग्लादेशी झांसी आए थे। फिलहाल, पुलिस की जांच अब तक जारी है।
शनिवार को थाना बबीना पुलिस ने मछली का तेल बेचने बांग्लादेश के मामून शेख उर्फ शमीम, मिलन शेख, मुकुल शेख, मोनू वैद्य, सीजर शेख, असलम शेख और पालन शेख को बीएचईएल के पास से पकड़ा था। पुलिस ने विदेशी अधिनियम में कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया था। सभी के पास से पुलिस ने सात मोबाइल बरामद किए थे। मोबाइल की पड़ताल करने पर पता चला कि सभी लोगों ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले कुछ लोगों से लगातार बात की।
विज्ञापन

बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई थीं। तीन एजेंसियों ने पूरे प्रकरण में जांच की। इसमें कॉल डिटेेल से लेकर अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को खंगाला गया, लेकिन अब तक कोई भी गलत जानकारी हाथ नहीं लगी है। कॉल डिटेल को खंगालने पर पता चला है कि पश्चिम बंगाल के अलावा सभी ने बांग्लादेश में भी बात की है। एएसपी व सीओ सदर केवी अशोक ने बताया कि पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की जांच में गलत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर से लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed