फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police man physical harresment of a girl

सिपाही ने किया युवती का शारीरिक शोषण

Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
police man physical harresment of a girl
police man physical harresment of a girl
झांसी। शादी का झांसा देकर एक इटावा में तैनात एक सिपाही द्वारा युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि फेसबुक से दोस्ती होने के बाद र्कई बार झांसी आकर वह धोखा देता रहा। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को डीएम व एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रक्सा थाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने बताया कि इटावा जिले के एक सिपाही से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद वह उससे मिलने झांसी आया। एक होटल में दोनों मिले, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद वह झांसी आकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लंबा समय बीत जाने के बाद उसने जब शादी की बात कही तो वह मुकर गया। कई बार संपर्क करने के बाद भी वह तैयार नहीं है। एसएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed