{"_id":"5e98ac9c8ebc3e729f68aecd","slug":"police-are-bad-behavioure-with-safai-karmi-jhansi-news-jhs1647076159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: सफाई कर्मचारियों से अभद्रता कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप: सफाई कर्मचारियों से अभद्रता कर रही पुलिस
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों से पुलिस अभद्रता कर रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान काम रहे सफाई कर्मचारियों को कार्य करने के बाद निवास पर आते-जाते रोककर पुलिसकर्मी अभद्रता और मारपीट करते हैं। 31 मार्च को कोछाभांवर में दबंगों से सफाई कर्मियों से मारपीट की। सात अप्रैल को करारी में, आठ अप्रैल को उन्नाव गेट चौकी, 13 अप्रैल को प्रेमनगर, 15 अप्रैल को गुसाईपुरा और 16 अप्रैल को दतिया गेट बाहर क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। उन्होंने नगर आयुक्त से सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा कराने और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
सफाई कर्मियों को हटाने का किया विरोध
झांसी। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष केशव वाल्मिकी ने कहा कि नगर निगम के 60 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रहीं कंपनियों ने सफाई कर्मचारियों को हटा दिया है। इसके चलते सफाई कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मचारियों को कार्य पर लिया जाए। जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन कोरोना महामारी फंड में दिया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों को नगर आयुक्त को चेक सौंपा।
विज्ञापन
राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन
झांसी। पशुपालन विभाग के राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चेक सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंह यादव, जिला मंत्री अशोक तिवारी, संरक्षक दीपचंद्र वर्मा मौजूद रहे।