फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM Modi to visit Jhansi to lay foundation stone of Ken-Betwa alliance

केन - बेतवा गठजोड़ की आधारशिला रखने झांसी आएंगे पीएम मोदी

Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to visit Jhansi to lay foundation stone of Ken-Betwa alliance
झांसी। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी माह में झांसी आ सकते हैं। वे यहां केन - बेतवा नदी गठजोड़ की आधारशिला रखेंगे, जबकि झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

सरकार के विकास कार्यों के मुद्दे के साथ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरी हुई है। पार्टी के नेता इस मुद्दे को लगातार धार देने में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। नवंबर माह में झांसी आए पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर और मेगा सोलर पार्क का शिलान्यास किया था। अब एक बार फिर पीएम के जनवरी माह में झांसी आने की संभावना जताई जा रही है। यहां वे केन-बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। 44 हजार करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया गया है। इसके अलावा 2720 करोड़ रुपये की लागत से 185 किमी लंबी झांसी-खजुराहो फोरलेन भी बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

पीएम के दौरे को लेकर अभी कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है, लेकिन अंदर ही अंदर तैयारियां जारी हैं। लोकार्पण- शिलान्यास के लिए अन्य काम भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed