फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pm ke hatho command center ka lokarpan

प्रधानमंत्री के हाथों कमांड सेंटर का लोकार्पण कराने की तैयारी

Sun, 28 Feb 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
pm ke hatho command center ka lokarpan
झांसी। जिले में चल रहे कई बड़े निर्माण कार्य और प्रोजेक्ट मार्च में पूरे होने जा रहे हैं। इनका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी हो रही है। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड कंट्रोल सेंटर के लोकार्पण के लिए पीएमओ और शहरी विकास मंत्रालय को न्योता भेजा जा रहा है। वहीं, कमांड सेंटर की प्रगति की मॉनीटरिंग भी केंद्र स्तर से शुरू हो गई है। जिसके तहत 15 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत 181 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत महानगर की सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नलिंग, कैमरे, एलईडी स्क्रीन लगाने का काम चल रहा है। महानगर के प्रमुख चौराहों पर निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ट्रायल रन भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही कमांड सेंटर में वीडियो वॉल और फॉल्स सीलिंग के साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंस्टालेशन का काम लगभग पूरा होने वाला है। इसके साथ ही, अफसरों ने कमांड सेंटर के लोकार्पण को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अफसरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण कराने की तैयारी की है। इसके साथ ही, शहरी विकास मंत्री समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा जा रहा है। अफसरों के मुताबिक शहरी विकास मंत्रालय की ओर से निर्माण कार्य 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद काम में तेजी की गई है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा के मुताबिक केंद्र स्तर से निर्माण कार्य की पूरी मॉनीटरिंग की जा रही है। 15 मार्च तक काम हर हाल में पूरा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए लोकार्पण कराने के लिए तैयारी हो रही है। कार्यक्रम मिलता है, तो झांसी के लिए यह उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed