फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   plan to shift mal godown to gadmau

अब अफसरों ने गढ़मऊ में मालगोदाम शिफ्ट करने का बनाया नया प्लान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
plan to shift mal godown to gadmau
रेलवे मालगोदाम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की अफसरों की पहल पिछले दस सालों से सिर्फ कागजों में चल रही है। बिजौली, मुस्तरा स्टेशन पर बात न बनने के बाद अब गढ़मऊ स्टेशन को चुना गया है। इस देरी के कारण मालगोदाम का हाल बेहद खराब है। यहां पर्याप्त शेड की व्यवस्था न होने के कारण बारिश में लाखों रुपये का सीमेंट, चावल व यूरिया भीग कर बर्बाद हो जाता है। नुकसान व्यापारी को भुगतना पड़ता है। वहीं, सीपरी बाजार ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने के बाद से मालगोदाम की तरफ जाने वाले ट्रकों से लोगों को हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है। लोग दहशत में रहते हैं। रेलवे मालगोदाम में चौबीस घंटे माल की लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है। यहां से अलग- अलग जगहों से सीमेंट, खाद, यूरिया, चावल, नमक की रैक आती हैं। यहां से गेहूं लोड होकर दूसरे राज्यों में जाता है। 2014 में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद से मालगोदाम आने- जाने वाले ट्रक सीपरी बाजार क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। जब भी ट्रक निकलते हैं, कलारी तिराहे से लेकर मालगोदाम मोड़ तक जाम लग जाता है। मालगोदाम और कलारी तिराहे से रसबहार तिराहा तक उड़ने वाली धूल से रेलवे कालोनी में रहने वाले, सड़क से निकलने वाले और आसपास के दुकानदार बेहाल रहते हैं। प्रदूषण भी फैल रहा है। - बिजौली स्टेशन पर आ रही तकनीकी परेशानियों के कारण यहां मालगोदाम शिफ्ट करने की योजना को निरस्त कर दिया गया। मुस्तरा स्टेशन पर भी बात नहीं बनी। गढ़मऊ स्टेशन पर हालत अच्छे हैं। लॉकडाउन अवधि में साइड देखने के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया। यहां की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से मालगोदाम बनने में देरी भी नहीं होगी। संदीप माथुर, डीआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed