फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pipeline starts in jhansi

हंसारी से प्रेमनगर टंक तक डलेगी नई पाइप लाइन

Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
pipeline starts in jhansi
झांसी। हंसारी से पुलिया नंबर नौ और प्रेमनगर पानी की टंकी तक जाने वाली पुरानी राइजिंग पाइपलाइन बार- बार फट रही है। पाइपलाइन फटने से एक लाख से अधिक आबादी के समक्ष जलसंकट खड़ा हो जाता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए जलसंस्थान ने जलनिगम को महायोजना के अंतर्गत नई पाइपलाइन डालने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

माताटीला बांध से आने वाला कच्चा पानी बबीना जल शोधन केंद्र में साफ होने के बाद दो राइजिंग पाइपलाइनों की मदद से झांसी तक आता है। इनमें पाइपलाइन हंसारी से दो भागों में बंटकर एक इलाइट की तरफ और एक पुलिया नंबर नौ व प्रेमनगर टंकी की तरफ चली जाती है। इन दोनों टंकियों से 40 से अधिक मुहल्ले जुड़े हैं, जिनमें एक लाख से अधिक आबादी रहती है। मगर, यह पाइपलाइन अब बार- बार फट रही है। पिछले एक महीने में तीन बार फट चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, यह पाइपलाइन विद्युत स्टोर की तरफ से जाने वाली सड़क के पास से निकली है। इस सड़क पर भारी वाहनों का ट्रैफिक बढ़ गया है। भारी वाहनों के दबाव से पाइपलाइन फट जा रही है। इस समस्या को खत्म करने के लिए जलसंस्थान ने नई पाइपलाइन डलवाने का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि नई पाइपलाइन डालने के लिए जलनिगम को पत्र लिख दिया गया है। चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed