फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pipeline LPG reached seven and a half thousand houses, half the cost

साढ़े सात हजार घरों तक पहुंची पाइप लाइन रसोई गैस, आधा रह गया खर्च

Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pipeline LPG reached seven and a half thousand houses, half the cost
झांसी। रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों के बीच महानगर के साढ़े सात हजार घरों को पाइप लाइन रसोई गैस ने बड़ी राहत दी है। पाइप लाइन से गैस पहुंचने के बाद इन घरों का में गैस का खर्च आधा रह गया है। इसके चलते तमाम लोग खुद ही कनेक्शन लेने पहुंच रहे हैं। वहीं सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) ने तेजी से पाइपलाइन बिछाना और कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सीपरी बाजार क्षेत्र के 10 हजार घरों में भी पाइपलाइन से गैस पहुंचने लगी थी।
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने पिछले साल अक्तूबर में महानगर में रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया था। इस दौरान महानगर के राजगढ़, हंसारी, आवास विकास ए, बी, सी ब्लॉक, राजघाट कॉलोनी, लहरगिर्द में काम पूरा कर लिया गया। यहां पर साढ़े सात हजार घरों को कनेक्शन देने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इन घरों को 24 घंटे गैस की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

अब परियोजना के तहत नंदनपुरा और सीपरी बाजार क्षेत्र के मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही यहां भी करीब 10 हजार घरों में पाइपलाइन से रसोई गैस दी जाने लगेगी। परियोजना के अधिकारियों के मुताबिक पूरे महानगर को योजना से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। अलग-अलग चरण में यह काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

37.50 रुपये यूनिट है रसोई गैस
रसोई गैस सिलिंडर की कीमत इन दिनों 986 रुपये के आसपास है। जबकि पाइपलाइन गैस का खर्च आधा है। अधिकारियों के मुताबिक पीएनजी की कीमत 37.50 रुपये स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है। एक परिवार का प्रतिदिन का गैस खर्च 0.40 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर होता है। इस हिसाब से यह महीने में 12 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर होता है। कुल मिलाकर इसका खर्च प्रतिमाह 450 रुपये आता है। इसका बिल भी प्रति दो महीने पर आता है।
600 रुपये में मिल रहा कनेक्शन
महानगर में पाइपलाइन गैस का कनेक्शन उपभोक्ता को 600 रुपये में मिलता है। जोकि रिफंडेबल है। इसके बाद टीम घर पर मीटर लगाती है। गैस प्रयोग करने की गणना मीटर के आधार पर की जाती है। इसके लिए कंपनी की टीमें जहां-जहां काम पूरा होता जा रहा है, उन मोहल्लों के घरों में कनेक्शन दे रही है।
अभी यहां चल रहा काम
नंदनपुरा, खातीबाबा, दीनदयाल नगर, आदर्श नगर, बोधगया नगर, मसीहागंज, डिक्रूज कंपाउंड में काम चल रहा है। वहीं कंपनी ने लहरगिर्द में अपना मुख्य स्टेशन बनाया है। जहां रक्सा से गेल की पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाई जा रही है।
नए सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी
सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड महानगर मेें नए सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी कर रही है। इस वित्तीय वर्ष में महानगर में छह नए स्टेशन खोले जाएंगे। इसके लिए काम चल रहा है। वहीं मौजूदा समय में छह स्टेशन संचालित हो रहे हैं। जहां प्रतिदिन सीएनजी की खपत 3500 किलो है। सीएनजी की मौजूदा कीमत 75 रुपये किलो है।

झांसी में पाइपलाइन रसोई गैस का काम तेजी से चल रहा है। साढ़े सात हजार घरों तक आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जल्द ही महानगर के अन्य इलाकों में काम शुरू किया जाएगा। सीएनजी के भी नए स्टेशन खोले जाएंगे।
- नवीन सिंह, सीनियर मैनेजर मार्केटिंग, सीयूजीएल कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed