{"_id":"6161f1fa8ebc3e624856811b","slug":"petrol-crosses-100-in-jhansi-high-inflation-in-festive-season-jhansi-news-jhs206263392","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल का शतक, टैक्सी का किराया दोगुना, साल भर में माल भाड़ा 20 रुपये लीटर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल का शतक, टैक्सी का किराया दोगुना, साल भर में माल भाड़ा 20 रुपये लीटर बढ़ा
विज्ञापन
झांसी। तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल, डीजल के दामों में इजाफा कर रही हैं। अब झांसी में भी पेट्रोल ने शतक लगा दिया है। शनिवार को इसकी कीमत 100.47 रुपये पहुंच गई। इस कारण कई चीजों पर महंगाई आ गई है। टैक्सी का किराया दोगुने तक बढ़ गया है। जबकि, पिछले एक साल में ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा में लगभग 20 रुपये लीटर प्रति किलोमीटर तक का इजाफा कर दिया है। इसके अलावा शक्कर, घी, आटा समेत किराना का सामान भी महंगा हो गया है।
झांसी में अब तो तेल की कीमतें सौ पार करते हुए 101 रुपये प्रति लीटर की तरफ बढ़ने लगी हैं। डीजल के रेट भी 92.50 रुपये हो गए हैं। इससे आमजन पर महंगाई को बोझ बढ़ा है। निजी वाहन चालकों को तो पेट्रोल, डीजल डलवाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ ही रही है। वहीं, टैक्सी का किराया भी बढ़ गया है। शनिवार को बस स्टैंड से इलाइट जा रहे अमर सिंह ने बताया कि एक साल पहले तक वो पांच रुपये में आ जाते थे, अब ऑटो वाले 15 रुपये ले रहे हैं। वहीं, बस स्टैंड से ओरछा जा रहे रितिक चौहान ने बताया कि छह महीने पहले तक वो 25 रुपये में पहुंच जाते थे, अब ऑटो चालक 40 रुपये प्रति सवारी ले रहे हैं। वहीं, ऑटो चालक जाहिद और फिरोज ने बताया कि उन्हें टैक्सी का किराया भी देना पड़ता है। वहीं, तेल की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। इस कारण उन्हें भी किराया बढ़ाना पड़ा है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों ने भी माल भाड़ा में बढ़ोतरी कर दी है। बताया गया कि एक साल में 20 रुपये लीटर तक का इजाफा हुआ है। कुछ ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि किराया बढ़ने से अब व्यापारी माल भी कम मंगा रहे हैं। इससे व्यापार पर असर पड़ा है। कई गाड़ियां भी उन्होंने खड़ी या फिर बेच दी हैं। वहीं, किराना व्यापारी संतोष राय ने बताया कि मालभाड़ा बढ़ने पर घी, शक्कर, मसाले समेत कई चीजों के दामों में भी इजाफा हुआ है।
----------------
पेट्रोल के रेट
नौ जनवरी- 83.64
नौ फरवरी- 86.01
नौ मार्च- 88.98
नौ अप्रैल- 88.51
नौ मई- 89.08
नौ जून- 92.45
नौ जुलाई- 97.31
नौ अगस्त- 98.56
नौ सितंबर- 97.93
नौ अक्तूबर- 100.47
-------------
डीजल के रेट
नौ जनवरी- 74.32
नौ फरवरी- 77.42
नौ मार्च- 81.44
नौ अप्रैल- 80.86
नौ मई- 81.75
नौ जून- 86.51
नौ जुलाई- 89.66
नौ अगस्त- 89.91
नौ सितंबर- 88.66
नौ अक्तूबर- 92.50
पेट्रोल की कीमतें जरूर बढ़ी हैं। इससे थोड़ी दिक्कत है। दूसरी तरफ, जमीनों पर कब्जे नहीं हो रहे हैं। अपराध पर लगाम लगी है। इससे राहत भी है। - प्रशांत उदैनिया।
विज्ञापन
जितनी तेजी से महंगाई बढ़ रही है, उस हिसाब से तनख्वाह नहीं बढ़ रही। उतनी सैलरी में घर चलाना मुश्किल है। पेट्रोल कीमतें भी बढ़ती जा रही है। - विवेक अग्रवाल।
तेल कीमतों में इजाफा होने से भाड़ा भी बढ़ाना पड़ा है। जिस कारण व्यापारी माल भी कम मंगवा रहे हैं। पहले की तरह व्यापार नहीं हो पा रहा। - हैप्पी चावला, ट्रांसपोर्टर।
पेट्रोल, डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से व्यापार प्रभावित हुआ है। किराया बढ़ाने पर व्यापारी मना करने लगते हैं। कई गाड़ियां भी खड़ी हो गई हैं। - हिमांशु गौड़, ट्रांसपोर्टर।