फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People's representatives should strengthen weak booths: Bansal

कमजोर बूथों को मजबूत करें जनप्रतिनिधि: बंसल

Fri, 27 May 2022 09:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
People's representatives should strengthen weak booths: Bansal
झांसी। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो बूथ कमजोर रहे हैं, उनको जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मजबूत करें। बोले कि केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर जो कार्यक्रम जारी हुए हैं, उन्हें सफल बनाएं।
विज्ञापन

संगठन मंत्री ने कहा कि 25 मई से कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। 30 मई को केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होंगे। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे। ब्लॉक पर कार्यक्रम मनाए जाएंगे। एक जून की शाम चार बजे मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर पुस्तक का विमोचन करेंगे। जिला, क्षेत्रीय समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों को एक से 14 जून तक 75 घंटे बूथ पर रहना है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण का अभियान मजबूती से चलाना है। एक से पांच जून तक कार्यशाला होगी। जिला स्तर पर एक बड़ी रैली होगी, जिसमें पांच हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, जगदीश चौहान, संतोष सोनी, संजीव ऋंगीरिषी, प्रदीप सरावगी, अमित साहू, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, छत्रपाल राजपूत, अंकुर दीक्षित, अशोक गिरी, प्रियांशु डे, सहजेंद्र बघेल, अमित सिंह जादौन, रोहित गोठनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed